बिग ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार का टावर हुआ जमींदोज,आसपास के 1396 फ्लैट कराए गए खाली

0
305
बिग ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार का टावर हुआ जमींदोज,आसपास के 1396 फ्लैट कराए गए खाली

नोएडा : सुपर टेक के अवैध ट्विन टावर रविवार ढाई बजते ही ढह दिए गए। 3700 किलो बारूद ने 32 और 30 मंजिला इमारतों को महज 12 सेकंड में जमींदोज कर डाला। इसका 80 हजार टन मलबा करीब 15 करोड़ में बिकेगा।

नोएडा के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। ब्लास्ट से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया।

नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर को ढहाने से पहले आसपास के 1396 फ्लैट खाली कराए गए। 500 मीटर एरिया को नो एंट्री जोन बनाया गया। ट्विन टावर के आसपास 10 ब्लैक बॉक्स लगाए गए, जो वाइब्रेशन रिकॉर्ड करेंगे। ब्लास्ट से पहले 35 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग और बिल्लियों का भी रेस्क्यू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here