BIG NEWS: जोस राउल मुलिनो ने पनामा के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली…

0
442

पनामा सिटी: जोस राउल मुलिनो ने सोमवार को पनामा के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
मुलिनो पर पनामा को कोलंबिया से जोड़ने वाले ‘डेरियन गैप’ के माध्यम से अनियमित प्रवासियों के आगमन को रोकने का दबाव है।

पूर्व सुरक्षा मंत्री मुलिनो (65) ने इस सीमा के जरिए प्रवासियों के देश के घुसने के मामलों को रोकने का वादा किया है। यह सीमा जंगल से घिरी है और यहां कानून का शासन काफी हद तक नहीं है। पिछले वर्ष पांच लाख से अधिक प्रवासी इस मार्ग से पनामा आए थे और 2024 में अब तक 1,90,000 से अधिक लोग इस गलियारे को पार कर चुके हैं, जिनमें से अधिकतर प्रवासी वेनेजुएला, इक्वाडोर, कोलंबिया और चीन से हैं।

मुलिनो ने सोमवार को शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, ‘‘मैं पनामा को उन हजारों लोगों के लिए खुला रास्ता नहीं बनने दूंगा जो हमारे देश में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और जिन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का समर्थन प्राप्त है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here