Chhattisgarh: दो बाइक में टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत….

0
261

धमतरी: जिले में फिर गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, दो बाइक में टक्कर होने से हादसा हुआ है। सूत्रों की माने तो सोमवार की सुबह सुबह यह हादसा नगरी थाना इलाके के ग्राम घोटगाँव गौठान के पास हुआ है। बताया जा रहा कि ग्राम सेमरा निवासी युवक भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर निजी काम से धमतरी आ रहे रहे थे। वहीं मुकुंदपुर निवासी युवक कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था।

इस दौरान धमतरी, सिहावा मार्ग पर घोटगाँव गौठान के पास दोनों बाइक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। ईधर तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया है। विदित हो कि कुछ दिनों पहले भी जिले के 11 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई थी। बहरहाल हादसे की सूचना पर नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here