Chhattisgarh : 175 जवानों की शहादत के जिम्मेदार इनामी नक्सली दंपती ने सुकमा में किया सरेंडर

0
273
Chhattisgarh : 175 जवानों की शहादत के जिम्मेदार इनामी नक्सली दंपती ने सुकमा में किया सरेंडर

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ प्रदेश के बस्तर में माओवादियों के शहीदी सप्ताह के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 175 जवानों की शहादत के जिम्मेदार माओवादी दंपती ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों माओवादी पर 8-8 लाख का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि, यह दोनों माओवादी पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में जुड़कर काम कर रहे थे। ताड़मेटला, टेकलगुड़ा, बुरकापाल जैसी कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहे हैं। अब सामान्य जिंदगी जीने के लिए दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ सुकमा में पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है।

यह भी पढ़ें :-Helicopter Crash : पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारी थे सवार, शव मिलने की खबर

नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 में सक्रिय रहे सलवम मुत्ता और सलवम गंगी ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। नक्सली दंपति पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। सरेंडर के बाद दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं,संगठन में इसकी इजाजत नहीं थी। इसलिए उन्होंने सरेंडर करने का निर्णय लिया। सुकमा के SP सुनील शर्मा ने बताया कि, दोनों माओवादी बड़े कैडर के हैं। कई बड़े लीडरों के साथ काम कर चुके हैं। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here