मुख्यमंत्री बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

0
279
मुख्यमंत्री बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 04 अक्टूबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की प्रतीक हैं। वह भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य को रेखांकित करती हैं।

उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here