Crime Patrol: श्रद्धा वाल्कर और आफताब पूनावाला वाले के केस पर बना एपिसोड, सोनी टीवी ने जोड़े हाथ…

0
272

मुंबई: बीते साल के सबसे बड़े क्राइम की बात की जाए तो सबसे पहले श्रद्धा वाल्कर (Shraddha Walker)  का मर्डर केस सामने आता है. बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) ने जिस तरह से श्रद्धा को मौत के घाट उतारकर बॉडी के टुकड़े किए थे, उसने सबको दहला दिया था.

मनोरंजन की दुनिया में अक्सर इस तरह के मामलों को पर्दे पर दिखाया जाता है. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) के एक एपिसोड में श्रद्धा आफताब के केस को दिखाया था. इसके कंटेंट को लेकर काफी हंगामा बरपा,​ जिसके बाद सोनी टीवी (Sony TV) को अपने कदम पीछे खींचने पड़े. सोनी टीवी ने ट्विटर पर इसे लेकर माफीनामा जारी किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here