दैनिक पंचांग व राशिफल:- शुक्रवार 03 जून 2022

Must Read

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
ज्येष्ठ मासे, शुक्ल पक्षे
तिथि चतुर्थी 26:41:15
नक्षत्र पुनर्वसु 19:03:51
योग वृद्वि 27:31:28
करण वणिज 13:30:04
करण विष्टि भद्र 26:41:15
वार शुक्रवार
चन्द्र राशि    मिथुन 12:19:19
चन्द्र राशि    कर्क 12:19:19
सूर्य राशि    वृष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृष राशि:- आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

मिथुन राशि:- आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।

कर्क राशि:- आज इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

सिंह राशि:- आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

कन्या राशि:- आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

तुला राशि:- आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृश्चिक राशि:- आज आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

धनु राशि:- आज किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि:- आज इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कुम्भ राशि:- आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मीन राशि:- आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा,ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। आज आत्मबल के चलते समस्याओं पर विजय मिलेगी। सहोदरों से निराशा होगी।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles