दैनिक पंचांग व राशिफल:- शनिवार 28 जनवरी 2023

Must Read

-आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)

पंचांग
माघ मासे, शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 08:42:33
नक्षत्र अश्विनी 19:04:50
योग साध्य 11:53:00
करण वणिज 08:42:33
करण विष्टि भद्र 20:47:44
वार शनिवार
चन्द्र राशि मेष
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर राक्षस
विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
शाका संवत 1944 शाका संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि:- दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

मिथुन राशि:- कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।

कर्क राशि:- आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह राशि:- समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्वं भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि:- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला राशि:- कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

वृश्चिक राशि:- मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तो में दरार आ सकती है।

धनु राशि:- पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

मकर राशि:- अपने प्रोफेशन से आप न खुश है, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ राशि:- अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लायें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे है। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मीन राशि:- हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते है। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453
———————————————————————————–

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles