‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ फेम एक्‍टर इयान गेल्‍डर का 74 साल की उम्र में निधन

0
127
'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' फेम एक्‍टर इयान गेल्‍डर का 74 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली : मशहूर हॉलीवुड एक्‍टर और टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ फेम इयान गेल्‍डर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक बता दें..वह 74 साल के थे। इयान ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ में केवन लैनिस्‍टर का रोल प्‍ले किया था। इयान के लाइफ पार्टनर बेन डेनियल्‍स ने एक्‍टर के निधन की पुष्‍ट‍ि की है।

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर दिल को कचोट देने वाला एक पोस्‍ट शेयर किया है। इयान की मौत की वजह कैंसर है। उनके जाने से इंडस्‍ट्री को जहां गहरा सदमा लगा है, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी एक्‍टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :-मंत्रालय में नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

इयान गेल्‍डर ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ में सर केवन लैनिस्टर का रोल प्‍ले किया था। यह किरदार लॉर्ड टाइविन लैनिस्टर का छोटा भाई है और पांच राजाओं के युद्ध के दौरान लैनिस्टर सेना में सबसे वफादार और भरोसेमंद अधिकारियों में से एक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here