यूपी में लड़की की बेरहमी से हत्या, कुएं में मिले शव के पार्ट्स

Must Read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक कुएं में 22 साल की लड़की का शव मिला। शव को 5 टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। रेप के बाद लड़की की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमी पट्‌टी गांव के गौरी का पूरा का है। यहां पर सड़क किनारे एक कुआं है। मंगलवार को कुएं से बदबू आने पर लोगों ने झांककर देखा तो शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

कुएं से निकाला गया शव पांच हिस्सों में था। लड़की के हाथ और पैर काटकर अलग-अलग कर दिए गए थे। सिर अभी तक नहीं मिला है। एक हाथ में उसने कड़ा और दूसरे में घड़ी पहन रखी है। लड़की से रेप की आशंका जताई जा रही है।

बेरला महाविद्यालय में हुआ निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि लड़की की हत्या कहीं और करके शव यहां ठिकाने लगाया गया है। SP अनुराग आर्य ने बताया कि टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। टुकड़ों में शव मिलने के बाद कुएं का पानी संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा पंप लगाकर कुएं का पानी खाली कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस आसपास के जिलों में गुमशुदा युवतियों के बारे में पड़ताल कर रही है।

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों से की भेंट

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles