History of Today: मदर टेरेसा ने 1950 में आज ही के दिन ‘मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी’ की स्थापना की थी

0
100

नयी दिल्ली: मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को सात अक्टूबर 1950 को वेटिकन से ‘मिशनरीज आॅफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की थी।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केंद्रों का संचालन कर रहे हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक यूसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708 : सिखों के दसवें गुरु गोंिवद ंिसह जी का नांदेड़ में निधन। उन पर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914 : ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1950 : मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज आॅफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001 : अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here