कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती, तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

0
211
कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती, तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी में महिला के अपमान को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उनकी राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता ही सुरक्षित नहीं है। उस कांग्रेस के राज में क्या महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी?

साव ने कहा कि, जो महिलाओं को अपने घर में सम्मान नहीं दे पा रहे,जिस पार्टी की महिलाओं की सिसकियां उनके कार्यालयों में गूंजती हो, उस पार्टी से महिला सुरक्षा की अपेक्षा बेमानी है।

उपमुख्यमंत्री साव बोले कि, कांग्रेस नारी सम्मान और नारी न्याय की बात करती है। वहीं जिस तरह से राधिका खेड़ा का कांग्रेस भवन के अंदर रोते हुए वीडियो सामने आया है। उन्हें उस परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, ये बताता है कि, कांग्रेस में महिलाओं का क्या सम्मान है, कांग्रेस देश की आधी आबादी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। पुरुषवादी मानसिकता अभी तक हावी है। कांग्रेस महिला विरोधी है, ये स्पष्ट हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here