इंदौर: इंदौर पुलिस ने 10 महीने पहले सूरत से गिरफ्तार किया था, तब इसकी शादियों की चर्चा खूब हुई थी। 28 साल की उम्र में एक-दो नहीं, इसने 75 शादियां कर ली थीं। संख्या सुनकर आपके हमारे होश उड़ जाएंगे लेकिन यह सच था। बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाने के लिए मुनीर उर्फ मुनीरुल उनसे शादी करता था। ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि मुनीर ने इतनी शादियां क्यों की। अगर उसने 75 शादियां की तो उसकी पत्नियां कहां हैं। इस सवाल का जवाब इंदौर पुलिस ने जब पिछले साल दिया था तो लोगों के होश उड़ गए थे। मुनीर सिर्फ बॉर्डर पार करवाने के लिए उन लड़कियों का दूल्हा बनता और उन्हें पत्नी बनाकर इंडिया लाता था। आइए आपको बताते हैं कि मुनीर ने इन लड़कियों के साथ शादी के बाद क्या करता था।मुनीर उर्फ मुनीरुल को इंदौर पुलिस ने सेक्स रैकेट के मामले में अक्टूबर 2021 में सूरत से गिरफ्तार किया था। इसकी गिरफ्तारी इंदौर से गिरफ्तार बंग्लादेशी लड़कियों से मिले सुराग के बाद हुई थी। इन लड़कियों को सीमा पार करवाकर बांग्लादेश से भारत मुनीर ही लाया था। मुनीर बांग्लादेश से एक-दो नहीं, पूरे 200 लड़कियों को लाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया था। इन 200 में से करीब 75 लड़कियों से उसने शादी की थी। गिरफ्तारी के बाद उसने जो खुलासे किए थे, उससे लोगों के होश उड़ गए थे। हर महीने वह सीमा के उस पार से भारत में लड़कियों को लाता था। सीमा पर चेकिंग के दौरान मुनीर उन लड़कियों को अपनी पत्नी दिखाता था। साथ ही शादी की तस्वीरें भी दिखाता था, जिसमें वह दूल्हा बना होता था।