Mohalla : कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश

0
66
Mohalla : कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश

मोहला (Mohalla) 05 फरवरी 2024 : कलेक्टर एस जयवर्धन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि सभी राजस्व अधिकारी लंबित राजस्व प्रकारणों का निराकरण निर्धारित समय में करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने तहसील वार लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में आमजनता के द्वारा राजस्व विभाग से की गई शिकायत, मांग व समस्या से संबंधित प्रकारणों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, विवादित बटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली से सबंधित प्रकारणों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली का कार्य प्राथमिकता से करें।

इसे भी पढ़ें :-मोहला : अब प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन -सुनी जाएगी जन सामान्य की समस्याएं

कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि समयसीमा में राजस्व प्रकारणों का निराकार होने से संबंधित हितग्राही को राहत मिलता है। कलेक्टर ने कहा की सभी अधिकारी नियमित रुप से लंबित प्रकारणों की मॉनिटरिंग करें, साथ ही मैदानी स्तर पर भ्रमण करने कहा है। कलेक्टर ने अधिकारीयों को अपने अनुविभाग स्तर पर क्षेत्र भ्रमण करने और नागरिकों की समस्याओ को सुनने निर्देशित किया है।

बैठक में अपर कलेक्टर सुदिप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, तहसीलदार मोहला सुसंध्या नामदेव, तहसीलदार चौकी दिनेश साहू समेत राजस्व अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here