MP News : कर्ज में डूबा परिवार…पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर फंदे पर झूला पति

Must Read

इंदौर (MP News): मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाली जानकरी सामने आ रही है दरअसल इंदौर में कर्ज के दबाव में पूरा परिवार खत्म हो गया। युवक ने मोबीक्विक एप से पर्सनल लोन लिया था। वह लोन की किस्त नहीं भर पा रहा था। इससे परेशान होकर उसने पत्नी और दोनों बच्चों को जहर दे दिया। इसके बाद फांसी लगा ली। मामला बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा का है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि सुसाइड करने वाले युवक के हाथ पीछे की ओर बंधे मिले हैं। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही हैं।

देवताओं पर JNU वीसी का बयान ,कहा-कोई भी भगवान ऊंची जाति से नहीं, शिव भी SC/ST हो सकते हैं

भागीरथपुरा में अमित यादव पत्नी टीना, तीन साल की बेटी याना और डेढ़ साल के बेटे दिव्यांश के साथ रहते थे। वे मूलत: सागर के रहने वाले थे। अमित मोबाइल टावर कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर था।

मकान मालिक केदारनाथ ने बताया कि वे यहां तीन साल से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि अमित की मां का फोन आया था। उन्होंने बेटे के फोन न उठाने पर बात कराने को कहा। जब मैं वहां पहुंचा तो दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मैंने अमित की मां और पुलिस को जानकारी दी।

बस्तर सांसद बैज ने सीएम बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं…

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर चारों के शव मिले। पत्नी और बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। वहीं पति फंदे पर झूलता मिला। युवक के हाथ पीछे की ओर बंधे मिलने के चलते पुलिस हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles