spot_img
HomeBreakingShinzo Abe Death : 41 साल के तेत्सुया यामागामी ने आखिरकार क्यों...

Shinzo Abe Death : 41 साल के तेत्सुया यामागामी ने आखिरकार क्यों मारी शिंजो आबे को गोली

Shinzo Abe Death : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को एक चुनावी अभियान के दौरान एक पूर्व नौसैनिक ने गोली मार दी। देश के लोकप्रिय नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को दिल का दौरा भी पड़ा। जिस समय उन्हें अस्पताल ले जाया गया उस समय उनके शरीर में कोई हरकत नहीं देखी गई।

अस्पताल में चिकित्सक उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हमले से स्तब्ध जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि शिंजो को बचाने की पूरी कोशिश जारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वक्त मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि उनकी जान बच जाए। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह जापान के लोकतंत्र पर हमला है। हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shinzo Abe Death :

वहीँ पुलिस ने कहा कि हमलावर तेत्सुया यामागामी (41) ने स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उससे ‘असंतुष्ट’ था। पुलिस ने कहा, संदिग्ध पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने के इरादे से आया था। जापानी मीडिया एनएचकेवल्र्ड ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत के बारे में अभी और कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। आपातकालीन अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने कहा, उन्हें स्थानीय समयानुसार साढ़े ग्यारह बजे दो गोलियां लगी। आबे ने रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव के लिए एक उम्मीदवार का समर्थन करते हुए शहर में चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। इस दौरान पीछे से गोलियां चली और माइक पर बोलते-बोलते पूर्व प्रधानमंत्री अचानक गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। आबे को पहले शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और फिर मेडवेक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

 

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img