Chhattisgarh: महिला ने सुनायी चरणदास महंत को खरी खोटी, 5 साल में एक बार आये हो…

Must Read

रायपुर: लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। चाहे कोई विधायक हो, सांसद हो या फिर मंत्री, हर 5 साल में उसे जनता के पास जाना ही पड़ता है और अपने कामों का हिसाब देना ही पड़ता है। इस दौरान कई जगहों पर नेताओं को जनता से नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। ऐसा ही एक नजारा सक्ती में दिखने को मिला। जहां विधानसभा अध्यक्ष व मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत को महिलाओं ने खरी खोटी सुना दी।

दरअसल चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे चरणदास महंत को महिलाओं ने ये कहकर ताना सुना दिया, कि वो 5 साल में एक बार आये हैं, इससे पहले चुनाव जितने के बाद वो कभी नहीं आये। महिलाएं ये कहती है कि साल में तो कम से कम एक बार तो आना चाहिये। चरणदास महंत को खरी खोटी सुनाती महिला का वीडियो भी सामने आया है।

महिलाओं की बातों को सुनकर महंत चुपचाप हो जाते हैं, वहीं आसपास के कुछ लोग ये बोलते हुए सुनायी पड़ते हैं कि ठीक ही बोल रही हो, 5 साल में एक बार आये हैं। दरअसल कांग्रेस से चरणदास महंत को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले भी वो सक्ती से ही चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। वो 2018 में मुख्यमंत्री पद की रेस में भी थे, हालांकि बाद में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles