UP News : पीलीभीत में कार और पिकअप की भीषण टक्कर,4 लोगों की मौत

0
321
UP News: Fierce collision between car and pickup in Pilibhit, 4 people died

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत-सीतापुर राजमार्ग पर एक कार और पिकअप वैन के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार, सभी यात्री एक ही परिवार के थे और छुट्टियां मनाने के लिए नैनीताल जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार के ड्राइवर अब्दुल्ला को नींद आ गई। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें :-MP News : नर्मदापुरम में दूधी नदी में डूबे 5 लड़कों के शव मिले

हादसे के बाद कार बुरी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक अबदुल्ला, बतूल, मरियम और सायमा की मौत हो चुकी थी। वहीं आबिया और अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला लखनऊ के फातिमा अस्पताल में इंजीनियर थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

इसे भी पढ़ें :-CG News : एकलव्य आवासीय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जीवित बचे लोगों और परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here