spot_img
Homeबड़ी खबरMP News : नर्मदापुरम में दूधी नदी में डूबे 5 लड़कों के...

MP News : नर्मदापुरम में दूधी नदी में डूबे 5 लड़कों के शव मिले

MP News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दूधी नदी में डूबे सभी पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद इन्हें परिजन को सौंप दिया गया है। एक साथ पांच लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

इसे भी पढ़ें :-CG News : एकलव्य आवासीय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी

यह हादसा बनखेड़ी से सटे डूमर गांव में नदी के जैतवाड़ा घाट पर हुआ। यहां शनिवार दोपहर को 6 लड़के दूधी नदी में नहाने गए थे। इनमें से 5 लड़के नदी में उतरे, जो गहराई में चले गए। अपने साथियों को डूबता देख छठवां लड़का दौड़कर गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। देर रात तक दो शव बरामद कर लिए गए थे। अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। रविवार सुबह फिर सर्च किया गया। जिसमें तीन और लड़कों के शव बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें :-MP politics : चित्रकूट से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जेपी नड्डा दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी

मिली जानकरी के अनुसार, SDM पिपरिया संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात करण और दीपेश के शव बरामद किए गए थे। रविवार सुबह समीर वंशकार, अनिकेत अहिरवार और किशन अहिरवार के भी शव बरामद हो गए। पांचों ग्राम पंचायत डूमर के निवासी हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार पांचों बच्चों के परिजन को तत्काल 5-5 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता दी गई है। इसके अलावा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : 5 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

बनखेड़ी थाने के हवलदार वरुण राजपूत ने बताया कि डूमर गांव के अनिकेत पिता ओमप्रकाश अहिरवार (18), करण पिता कमोद अहिरवार (18), किशन पिता पप्पू अहिरवार (18), समीर पिता अवधेश वंशकार (14) और दीपेश पिता दुर्गेश अहिरवार (16) नदी में नहाने उतरे थे। राजा बाहर ही बैठा रहा। उसने पांचों दोस्तों को रेत से फिसलकर गहरे पानी में डूबते देखा।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img