IIFA Rocks 2024: ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-2’, ‘जवान’ और ‘एनिमल’ को मिले तीन-तीन पुरस्कार

0
232

अबूधाबी: फिल्मकार मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-2’’, अभिनेता शाहरुख खान की जवान और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल’’ ने यहां आइफा रॉक्स 2024 की तकनीकी श्रेणियों में तीन-तीन पुरस्कार अपने नाम किए।

रविवार को आइफा फिल्म महोत्सव 2024 के तीसरे और अंतिम दिन पुरस्कार समारोह में सभी भाषाओं के सर्वश्रेष्ठ तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। संगीतकार ए.आर. रहमान को पोन्नियिन सेल्वन पार्ट-2 के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर पुरस्कार दिया गया जबकि रवि वर्मन को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी (तमिल) और टी. थरानी को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन (तमिल) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं, जवान के लिए जी. के. विष्णु को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, संपत अलवर, क्रिस जैकबसन, रॉब मार्शल व मार्टी हम्फ्री को सर्वश्रेष्ठ साउंड मिंिक्सग और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज वीएफएक्स को सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफैक्ट्स का पुरस्कार मिला।

‘‘एनिमल’’ के लिए निर्देशक संदीप वंगा रेड्डी को सर्वश्रेष्ठ संपादन, सचिन सुधाकरन तथा हरिहरन एम. को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और हर्षवर्धन रामेश्वर को सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर का पुरस्कार दिया गया। फिल्म ह्ल12वीं फेलह्व के लिए फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, जसकुंवर कोहली, अनुराग पाठक, आयुष सक्सेना, विकास दिव्यकीर्ति को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार दिया गया।

इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद फिल्म पुरस्कार मिला जबकि शाहरुख अभिनीत पठान के लिए बॉस्को-सीजर को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here