फिर डराने लगे चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले….चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर में आ गया था भारत

0
296
फिर डराने लगे चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले....चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर में आ गया था भारत

नई दिल्ली : चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले फिर डराने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर है। देश में COVID-19 की स्थिति पर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

मंडाविया ने बताया कि कोरोना का खतरनाक चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर महीने में ही भारत आ गया था। वडोदरा में एक NRI महिला में इसके लक्षण मिले थे। वह अमेरिका से वडोदरा आई थी। उसके कॉन्टैक्ट में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच हुई थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बाद में महिला ठीक हो गई थी। इसके अलावा BF-7 के दो अन्य केस अहमदाबाद और ओडिशा में भी मिले थे।

अंबिकापुर : Placement Camp का आयोजन 22 दिसंबर को 7 पदों पर होगी भर्ती

इधर, हेल्थ मिनिस्ट्री की हाई लेवल मीटिंग में मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, पर भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट्स पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है।

बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने लोगों को भीड़ में मास्क लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- मास्क गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कम्पलसरी है।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सात से नौ जनवरी तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here