अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का सम्मान

0
413
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का सम्मान

रायपुर, 08 मार्च 2025 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नारी शक्ति को नमन किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माता ही प्रथम गुरु होती हैं, जिनके मार्गदर्शन में व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है।

कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

इसे भी पढ़ें :-CM साय ने जशपुर जिले में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम कुरूषनार की उर्मिला करंगा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उनके इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत 27 हजार 48 महिलाओं को अब तक 30 करोड़ 14 लाख 11 हजार 900 रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस राशि ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि जिले में सक्षम योजना के अंतर्गत 86 महिलाओं को 50 लाख 60 हजार रुपए तथा ऋण योजना के तहत 83 समूहों को 41 लाख 95 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। इससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब नारी शक्ति ने विराट रूप धारण कर उसका अंत किया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here