spot_img
HomeBreakingJashpurnagar : केंद्रीय विद्यालय जशपुर के कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु पंजीकरण...

Jashpurnagar : केंद्रीय विद्यालय जशपुर के कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु पंजीकरण 30 जुलाई तक

जशपुरनगर (Jashpurnagar) 25 जुलाई 2022 : केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय विद्यालय जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए गैर केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 26 जुलाई से 30 जुलाई तक 2022 प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक किया जाएगा।

इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी जो कक्षा 11वीं में केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश चाहते हैं वे 30 जुलाई 2022 तक प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर +91-9200252927 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img