रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर लोक सभा सांसद अरुण साव ने आज कर्नाटका राज्य में हो रहे विधान सभा चुनाव में प्रवास के प्रथम दिन में हासन जिले के अरसिकेरे विधान सभा भाजपा प्रत्याशी जी.वी.टी. क्सवाराजू के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों पर चर्चा किया तथा विधान कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
साव ने आज अरसिकेरे में विशाल रोड शो करते हुए विभिन्न स्थानों पर जनता को संबोधित भी किया।
अपने उद्बोधन में साव ने कहा कि आज कर्नाटक राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण राज्य विकास के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है विकास के इस रफ्तार को और तेज गति से बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताएँ और डबल इंजन की सरकार बनाएँ।
साव ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते आगे कहा कि अभी इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आने वाले है और जनता को झूठे वादे करके ठगने की कोशिश करने वाले है। राहुल गाँधी ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव में अनेक झूठे वादे करके लोगों को ठगा है और साढ़े चार साल में एक भी वादे पूरे नहीं किये।
कांग्रेस और जनता दल एक परिवार की पार्टियां है ये पार्टियां एक परिवार से उपर उठकर देश समाज की नही सोच सकतें इसलिए इस बार चुनाव में इनको सबक सिखाना है कर्नाटक में कमल खिलाकर उबल इंजन की सरकार बनाना है।
रोड शो और सभा के पश्चात साव ने विधान चुनाव संचालन समिति और पदाधिकारियों की बैठक भी लिया।