अरविन्द शर्मा
कटघोरा : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कटघोरा में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव दिवस मनाया गया। जहां ब्राह्मण समाज ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत कटघोरा के वार्ड 04 में स्थित राधा कृष्ण मंदिर से हुई जहां भगवान परशुराम के प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की गई,ततपश्चात विभिन्न झांकियों के साथ रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग सामिल हुआ।
कटघोरा सर्व ब्राह्मण समाज ने नगर में सामाजिक एकता का संदेश देते हुए भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा आयोजित की जिसमे समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें :-धमतरी : बेरोजगारी भत्ता की राशि से किसान का बेटा करेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
शोभायात्रा की शुरुआत बाजार मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शाम 4 बने हुई जो नगर के मुख्यमार्ग से होते हुए शहीद वीरनारायण चौक से बस स्टैंड की परिक्रमा करते हुए कटघोरा अग्रसेन भवन पहुची जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकिया सामिल रही जिन्होंने नगरवासियों का मनमोह लिया।झांकी में शामिल शिवतांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।नगरवासियों ने शोभायात्रा में सामिल झांकियों का आनंद लिया।शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की जय के गगनचुंबी नारे लगाए गए।।
आपको बता दे कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम के अंत मे सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने समाज की एकता पर विशेष जोर देते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम पश्चात अग्रसेन भवन में बैठकवार्ता की गई जहां समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया और समाज को आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान ब्राह्मण समाज के पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी,पंडित (शास्त्री) धर्मपाल शर्मा,पंडित रज्जन महराज,पंडित राम रक्षित महराज,पंडित अशोक गोराहा,पंडित टंकेश दुबे,देव् दुबे राजा दुबे,पंडित चन्द्रहास त्रिपाठी,पंडित राजाराम दुबे,
पंडित घनश्याम दुबे,डॉ देवेंद्र कौशिक,पंडित काशीप्रसाद शर्मा,राजीव लखनपाल, गोपाल शर्मा,राजेन्द्र लोहनी,नवीन शर्मा,धन्नू प्रसाद दुबे,किशोर लखनपाल,कमल दीक्षित, सनत शर्मा,मुरली दुबे,दारा दुबे,ललित पांडेय,बालमुकुंद पांडेय,अरुण जोशी,
अनीश पांडेय,अशोक तिवारी,रमाकांत चौबे,अजय शर्मा,आशीष पांडेय,अनुज पांडेय,अशोक दुबे,राजेश दुबे,भरत पांडेय,प्रदीप पांडेय,पवन शर्मा,पुटरू महराज,सुरेश शर्मा,अशोक दुबे,पवन शर्मा,राजकुमार शर्मा,मुकेश दुबे,डाकेश्वर शुक्ला,राकेश शर्मा,
लोकेश शर्मा,प्रवीन चौबे,अमित कौशिक,अरविंद शर्मा,राकेश पांडेय,चीनू महराज,बसन्त महराज,आकाश शर्मा,अजय दुबे, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग व महिलाएं बच्चे सामिल रहे।