कवर्धा : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

1
2
कवर्धा : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

कवर्धा, 16 सितंबर 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प में जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में भी नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान में सहभागिता की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कबीरधाम जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इस जनभागीदारी के आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से प्रज्ज्वलित होने वाला दीप सेवा, समर्पण एवं विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here