कोंडागांव, 09 जुलाई 2026 : जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागाँव में सत्र 2027-28 के लिये कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की पंजीयन दिनांक 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। इस हेतु चयन परीक्षा दिनांक 28 नवम्बर 2026 को कोण्डागाँव जिले में आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की बेबसाइट www.navodaya.gov.in & https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से किया जाना है।
जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यार्थी को कोण्डागाँव जिले का निवासी एवं कोण्डागाँव जिले में स्थित किसी शासकीय/ शासन प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत एवं विद्यार्थी की जन्मतिथि 01-05-2015 से 31-07-2017 हो, आवेदन करने के पात्र होगें। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमति या पात्रता नही हैं।








