Madhya Pradesh : बर्थडे की शॉपिंग कर घर लौट रही पूर्व DGP की नातिन की गोली मारकर हत्या

0
358
Madhya Pradesh : बर्थडे की शॉपिंग कर घर लौट रही पूर्व DGP की नातिन की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 11वीं की छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा सोमवार रात 8 बजे अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर बर्थडे की शॉपिंग कर घर लौट रही थी। वह सिंधी कॉलोनी के पास मेन रोड पर पहुंची ही थीं, तभी पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उनके सामने गाड़ी रोकी और कट्‌टे से गोली मार दी। गोली छात्रा के सीने और हाथ में लगी।

यह भी पढ़ें :-उत्तरकाशी में बड़ा हादसा : गाड़ियों पर टूटकर गिरा पहाड़…मध्यप्रदेश के 3 टूरिस्ट की मौत, 6 यात्री घायल

छात्रा प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन है। हमलावर तीन से चार बताए जा रहे हैं। वे छात्रा की सहेली को मारने आए थे। गोली छात्रा को लग गई। हत्या का संदेह सुमित रावत और उसके साथियों पर है। परिवार के अनुसार सुमित काफी समय से दोनों छात्राओं को परेशान कर रहा था। पुलिस सुमित की तलाश में दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here