Madhya Pradesh : झाबुआ SDM सुनिल कुमार झा को छेड़खानी के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। SDM रविवार को जिला मुख्यालय के एक छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने आदिवासी बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ।
इसे भी पढ़ें :-कटघोरा:नगर अध्यक्ष की कुंडली मे शनि ग्रह का प्रवेश,आधा दर्जन पार्षदों ने कलेक्टर को सौपा अविश्वास प्रस्ताव.
वहीँ, मामले की शिकायत सोमवार को हुई। आज सुबह केस दर्ज किया गया। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनिल कुमार झा को सोमवार को सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची है।
विधानसभा में मिडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा, SDM को बर्खास्त किया जाना चाहिए। सरकार के इशारे पर आदिवासी वर्ग को प्रताड़ित किया जा रहा है।