महासमुंद : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 फरवरी को

0
322
महासमुंद : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 फरवरी को

महासमुंद 13 फ़रवरी 2023 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्युरिटी लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 80 पद के लिए 10वीं पास आवेदकों की भर्ती 10500-15000 मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here