मिजोरम में बड़ा हादसा : पत्थर की खदान ढही…12 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

0
279
मिजोरम में बड़ा हादसा : पत्थर की खदान ढही...12 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली : मिजोरम से एक बड़े हादसे की जानकरी सामने आ रही है दरअसल मिजोरम में पत्थर की खदान ढह गई है। इस दौरान 12 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, खदान धंसने से दर्जन से ज्यादा मजदूर फंस गए हैं। ज्यादातर बिहार के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-Ambikapur : केंद्रीय सचिवालय सेवा के 42 अनुभाग अधिकारी पहुंचे एक्सपोजर विजिट में

सूत्रों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें :-लिव इन में रह रहे थे युवक-युवती, झगड़ा होने पर कर दी गला दबाकर हत्या…शव के किए 35 टुकड़े

राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान ढाई साल से चालू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here