spot_img
HomeBreakingरायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ़्तार कार ने तीन लोगों को...

रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ़्तार कार ने तीन लोगों को रौंदा, एक महिला की वहीं हो गई मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंद दिया। इनमें एक महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रिया साहू (30) करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसका सिर फट गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में दो रिया बंजारे और ललिता साहू भी घायल हैं।

वहीँ, हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद से कार चालक फरार है।

इसे भी पढ़ें :-राज्यपाल डेका से केंद्रीय राज्य मंत्री राणा ने सौजन्य भेंट की

वहीँ, जानकरी के मुताबिक थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। कार तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाईवे की तरफ जा रही थी। तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं और उन्हें चपेट में ले लिया।

प्रिया साहू (30), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक रिया बंजारे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के पीएम आवास के दो हितग्राहियों से की चर्चा

बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img