बलरामपुर में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

0
125
बलरामपुर में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 26 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में संयुक्त प्रशासनिक टीम ने ग्राम राधाकृष्णनगर स्थित एमएस महामाया किराना एंड जनरल स्टोर में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित पेट्रोल, डीजल एवं पीडीएस चावल जब्त किया।

जांच के दौरान दुकान संचालक अशोक डे के प्रतिष्ठान में 2 ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल, 4 गैलन में करीब 70 लीटर पेट्रोल तथा लगभग 32 बोरी पीडीएस चावल अवैध रूप से भंडारित पाए गए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्त सामग्री जब्त कर चौकी गणेश मोड़ को सुपुर्द कर दिया। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अनियमितताओं के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने कहा कि आम जनता के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here