एमसीबी : रतनपुर में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पीएचई विभाग का अभियान

0
4
एमसीबी : रतनपुर में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पीएचई विभाग का अभियान

एमसीबी/13 जुलाई 2026 : जिले के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

अभियान का उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखना तथा जल जनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशन में विभाग की तकनीकी टीम एवं हैंडपंप टेक्निशियनों ने सभी सार्वजनिक हैंडपंपों में निर्धारित मानकों के अनुसार 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर क्लोरीनेशन किया। इससे पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हैंडपंपों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने और किसी भी प्रकार की जल गुणवत्ता संबंधी समस्या की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की।

ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल के संरक्षण में सहयोग देने का संकल्प लिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा पेयजल स्रोतों के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here