एमसीबी : चिरमिरी जिला हॉस्पिटल परिसर में 10 जून को आयोजित होगा निःशुल्क रक्त एवं कैंसर जांच परामर्श शिविर

0
201
एमसीबी : चिरमिरी जिला हॉस्पिटल परिसर में 10 जून को आयोजित होगा निःशुल्क रक्त एवं कैंसर जांच परामर्श शिविर

एमसीबी/09 जून 2025 : जिला चिकित्सालय चिरमिरी परिसर में पूर्व निर्धारित निःशुल्क रक्त एवं कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन अब 10 जून 2025, दिन मंगलवार को किया जाएगा। पूर्व में यह शिविर 11 जून को आयोजित होना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे एक दिन पूर्व आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में मुख्य सर्जन (सीएस), जिला अस्पताल चिरमिरी द्वारा आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि वे अपने निर्धारित ड्रेस कोड, पहचान पत्र (आई कार्ड) एवं नेम प्लेट के साथ अनिवार्य रूप से शिविर स्थल पर उपस्थित रहें।

यह शिविर आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें रक्त जांच, कैंसर की प्रारंभिक पहचान एवं निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी, जो लोगों को आवश्यक जानकारी और निदान प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here