एमसीबी : नशे के खिलाफ एकजुट हुआ एमसीबी, 26 जून तक चलेगा विशेष अभियान

0
31
एमसीबी : नशे के खिलाफ एकजुट हुआ एमसीबी, 26 जून तक चलेगा विशेष अभियान

एमसीबी/19 जून 2026 : नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का व्यापक अभियान चलाते हुए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशामुक्ति भारत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPDDR) के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को अभियान से जोड़ते हुए दस दिवसीय विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। अभियान के तहत विद्यालयों में नशा मुक्ति शपथ, निबंध लेखन, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नेत्रहीन विद्यालयों में वंदे मातरम् गीत, नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके अलावा चिरमिरी, खोगापानी एवं चैनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम और संवाद गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और पर्यवेक्षक रैली एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से घर-घर तक जागरूकता संदेश पहुंचाएंगे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की सहायता, परामर्श या जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-8989 तथा हेल्पलाइन नंबर 155336 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here