Mizoram : मिजोरम के पूर्व मंत्री के. बेइचुआ ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेइचुआ ने विधानसभा आयुक्त और सचिव लालमहरुइया जोते को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
इसे भी पढ़ें :-CG News : जेनेरिक दवाईयां खरीदकर नागरिकों ने बचाए 142.28 करोड़ रूपए
के. बेइचुआ ने कहा कि वह इस साल होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र सियाहा से चुनाव लड़ सकते हैं। मंगलवार को पलक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक केटी रोखाव ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। रोखाव पहले ही अपने गृह क्षेत्र पलक से चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ मिजोरम नेशन फ्रंट (एमएनएफ) में शामिल हो चुके हैं।








