अवैध रूप से भंडारित करने पर तीन व्यापारियों के गोदाम से 200 सौ क्विंटल से अधिक धान जप्त…

0
237

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले व्यापारियों के यहां खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए 200 सौ क्विंटल से अधिक धान जप्त किया है।

बता दें कि जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है। जिसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले व्यापारियों के यहां मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here