MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आमला सीट से प्रत्याशी तय कर दिया है। यहां से पार्टी ने मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया है। वे आमला के नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस ने 229 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए थे, एक सीट आमला होल्ड पर थी। यहां से निशा बांगरे को टिकट देने की चर्चाएं चल रही थीं।








