National Hockey Championship : फाइनल में पहुंचे हरियाणा और पंजाब

0
186
National Hockey Championship : फाइनल में पहुंचे हरियाणा और पंजाब

चेन्नई: हरियाणा और पंजाब ने सोमवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों में जीत हासिल कर मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के रोमांचक फाइनल में जगह बनाई।

निर्धारित समय के अंत में मैच 1-1 से बराबर होने के बाद हॉकी हरियाणा पेनाल्टी शूटआउट में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट को 1-1 (4-2 एसओ) से हराने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें :-Punjab : पंजाब में भी फ्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत, केजरीवाल बोले-अब तक की सरकारें सिर्फ लूटती रही हैं

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अभिषेक ने 41वें मिनट में गोल करके हॉकी हरियाणा को बढ़त दिला दी। लेकिन, तमिलनाडु की हॉकी यूनिट के बीपी सोमन्ना (60+) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल दाग दिया और मैच का रुख पेनाल्टी शूटआउट की तरफ किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर संजय, राजंत, अभिषेक और जोगिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए। जबकि, गोलकीपर पवन ने हॉकी हरियाणा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बचाव किए।

इसे भी पढ़ें :-CM Yogi Adityanath : भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा विशेष महत्व

दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब ने कर्नाटक को 5-1 से हराया।

मिडफील्डर शमशेर सिंह (4) ने हॉकी पंजाब के लिए खाता खोला। इसके बाद फॉरवर्ड सुखजीत सिंह (13), कैप्टन हरमनप्रीत सिंह (39, 44) और फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह (45) ने गोल किए। हॉकी कर्नाटक के लिए एकमात्र गोल आभारन सुदेव बी (18) ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here