उत्तर बस्तर कांकेर : विषय विशेषज्ञों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0
3
उत्तर बस्तर कांकेर : विषय विशेषज्ञों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 15 जुलाई 2026 : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत नवनियुक्त विषयवस्तु विशेषज्ञों का ‘‘बदलते परिदृश्य में कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्यप्रणाली’’ विषय पर ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई तक कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने ऑनलाईन माध्यम से कहा कि विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि अनुसंधान एवं कृषक समुदाय के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विशेष रूप से बस्तर संभाग में पदस्थ नवनियुक्त विषयवस्तु विशेषज्ञों से समर्पण, नवाचार एवं सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए किसानों तक उन्नत कृषि तकनीकों का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित करने की बात कही।

इसके अलावा डॉ. एस. आर. के. सिंह निदेशक ने कृषि विज्ञान केन्द्रों, राज्य कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए डिजिटल एवं ई-एक्सटेंशन माध्यमों के प्रभावी उपयोग की महत्ता बताई। कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के कुल 33 विषय विशेषज्ञ सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here