उत्तर बस्तर कांकेर : पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, नोडल अधिकारी नियुक्त

0
35
उत्तर बस्तर कांकेर : पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 मई 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 21 मई दिन गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के कुल 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा का सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here