उत्तर बस्तर कांकेर : पॉलिटेक्निक में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

0
218
उत्तर बस्तर कांकेर : पॉलिटेक्निक में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 जुलाई 2025 : शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में आज ‘‘मतदाता जागरूकता अभियान’’ (स्वीप) का आयोजन किया गया, जिसमें नाथियानवागांव के बूथ लेवल आिॅफसर ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को आनलाइन वोटर रजिस्ट्रेश्न के लिए हेल्प लाईन माई वोटर एप के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फार्म 6, 7, 8 के बारे में भी अवगत कराया।

इस अवसर पर संस्था के तीन नए छात्रों को फार्म 6 भरवाकर उनका वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गई। उन्होंने वोटर लिस्ट आईडी में दर्ज जानकारी में सुधार कार्य के लिए फार्म 8 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य शैक्षणिक स्टॉफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here