spot_img
HomeBreakingराज्यपाल डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के पदाधिकारियों ने भेंट की

राज्यपाल डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के पदाधिकारियों ने भेंट की

रायपुर, 09 मई 2025 : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रेडक्रॉस की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया।

डेका ने रेडक्रॉस की गतिविधियां बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करने कहा।

इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति नारायण, कोषाध्यक्ष पल्लवी पाण्डेय भी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img