जशपुर में विमान हादसा : आरा पहाड़ियों में क्रैश की खबर

0
49

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार को आरा पहाड़ से टकराकर एक निजी (चार्टर्ड) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पहाड़ी से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखा। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह चार्टर्ड प्लेन जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे.

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

विमान जमीन से करीब 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. जशपुर जिला प्रशासन का कहना है कि इस विमान हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी. पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here