Punjab: पांच बार सीएम, 10 बार विधायक, प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं रहे…

0
250

दिग्गज अकाली नेता और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं बुधवार यानी आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को रखा गया है। बादल 95 साल के थे। उन्होंने सरपंच से सीएम तक का सफर तय किया था।

2022 में उनका अपना आखिरी चुनाव लंबी विधानसभा सीट से लड़ा था। लेकिन वह जीत नहीं सके थे। चुनाव के दौरान प्रकाश सिंह बादल ने हलफनामा में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था।

हलफनामे के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल के पास कुल 15.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। जबकि 2017 में करीब 14.50 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति थी। इसमें करीब 5.46 करोड़ की चल व 9.39 करोड़ अचल संपत्ति थी। प्रकाश सिंह बादल पर पिछले पांच वर्षों में 2.75 करोड़ रुपये का कर्जा भी हुआ था।

उनके पास सिर्फ 2.49 लाख रुपये की नकदी थी। 13977294 रुपये विभिन्न बैंकों में जमा हैं। इसके अलावा 63438077 रुपये के उनके पास बांड, शेयर व म्यूचुअल फंड थे। यही नहीं उनके पास 3.89 लाख का एक ट्रैक्टर है। बादल के पास कोई गाड़ी नहीं थी। छह लाख का सोना भी उनके पास था।

बादल के पास गांव बादल में 120 कनाल, चक्क 14 एडीएस (राजस्थान) में 0.127 हेक्टेयर, राणिया में 21 कनाल 9 मरला और बालासर में 213 कनाल 15 मरला कृषि योग्य जमीन है। गैर-कृषि में राणियां में 5 कनाल 7 मरले, बालासर में 9 कनाल के अलावा चक्क-14 एसडीएस और बादल गांव में भी जमीन है। गांव बादल में स्थित घर उनके नाम पर ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here