Punjab : पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह कहलों का निधन

0
350
Punjab : पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह कहलों का निधन

Punjab : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह कहलों का निधन हो गया है. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

दरअसल, मिली जानकरी के मुताबिक काहलों कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। काहलों 2007 से 2012 तक पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।

यह भी पढ़ें :- Madhya Pradesh : IPS संजय कुमार झा बनाए गए मध्यप्रदेश के नए परिवहन आयुक्त

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह कहलों का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। बादल ने ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एस निर्मल सिंह जी कहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी अच्छी सलाह को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मैं कहलों परिवार के साथ खड़ा हूं।’

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मल सिंह कहलों वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शुक्रवार रात करीब 2 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे रवि कारण सिंह ने जानकारी दी है कि उनके पिता निर्मल सिंह कहलों का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गाँव दादूजोद में किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here