spot_img
HomeBreakingAAP में शामिल हुईं पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

AAP में शामिल हुईं पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

अमृतसर: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनिया मान ने राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद सोनिया मान को पार्टी में शामिल किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सोनिया मान मजदूर किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं, जिनका पंजाब में अच्छा-खासा राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव रहा है।

सोनिया मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मौके को खास बताते हुए लिखा, “आज मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से जुड़कर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं पंजाब और यहां के लोगों की भलाई और तरक्की के लिए दिन-रात मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” उनकी इस पोस्ट ने उनके फैंस और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

इसे भी पढ़ें :-हिमाचल : मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी तीव्रता

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर सोनिया मान का स्वागत किया। AAP ने ट्वीट किया, “किसान नेता बलदेव सिंह जी की बेटी और पंजाबी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनिया मान ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। हम उनका पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हैं।”

AAP के लिए पंजाब बहुत अहम राज्य बन गया है, खासकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद। इस समय पूरे देश में पार्टी की सिर्फ पंजाब में ही सरकार है, इसलिए पार्टी यहां अपनी पकड़ मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही है। हाल ही में दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधायकों और सांसदों को शामिल किया। इस बैठक में पंजाब में पार्टी को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें :-प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

सोनिया मान की निजी जिंदगी और करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। 38 साल की सोनिया का जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ था, लेकिन पढ़ाई के लिए वो अमृतसर आ गईं। उन्होंने डीएवी कॉलेज, अमृतसर से अपनी पढ़ाई पूरी की। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने पंजाबी, मलयालम, हिंदी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। अब तक वो 10 से ज्यादा फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। सिद्धू मूसेवाला और जस्सी गिल के साथ उनके म्यूजिक वीडियो भी काफी हिट रहे हैं। सोनिया मान की राजनीति में एंट्री के बाद पंजाब की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। अब देखना ये होगा कि वो अपने पिता की तरह जनता की आवाज बन पाती हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img