रायगढ़ : आईटीआई खरसिया में रिक्त सीटों पर 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

0
3
रायगढ़ : आईटीआई खरसिया में रिक्त सीटों पर 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 3 सितम्बर 2026 : संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर द्वारा अष्टम चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खरसिया, जिला रायगढ़ में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

आईटीआई खरसिया में फिटर, सेविंग टेक्नालॉजी, वेल्डर एवं कोपा व्यवसाय में सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी https://cgiti.admissions.nic.in/ वेबसाइट के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकते हैं अथवा निकटतम चॉइस सेंटर से आवेदन कराया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई खरसिया से अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

प्रवेश के समय अभ्यर्थी को 10वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी भी अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अगले चरण में शामिल होने के लिए सहमति दे सकते हैं तथा अपनी चॉइस में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित काउंसिलिंग कार्यचरण के अनुसार पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here