Raipur : मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

0
249
Raipur : मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर, (Raipur) 02 अक्टूबर 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के नगर पालिका अमेलश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

इसे भी पढ़ें :-CG News : हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और संवारने का काम किया है – सीएम बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका बनने के बाद पहली बार यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने नगरवासियों को नगर पालिका बनने पर शुभकामनाएं दी।

बघेल ने कहा कि यहां वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होती रही है और इस आयोजन को लेकर हमेशा खासा उत्साह रहा है। उन्होंने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें :-Telangana : तेलंगाना में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है। जिससे छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धाओं के लिए हो रहा है।

बघेल ने कहा कि परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओंलपिक की शुरूआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें :-CG News : गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकार ने पिछले 05 सालों में उल्लेखनीय काम किए हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है। बघेल ने इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से आये खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत और अभिवादन किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। जिसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिए आकर्षिक पुरस्कार भी दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here